असम मंत्रिमंडल में हरियाणा की भी हिस्सेदारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम मंत्रिमंडल में हरियाणा की भी हिस्सेदारी

 


चंडीगढ़। असम के 15वें मुख्यमंत्री बने भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही राज्यपाल ने अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई। कैबिनेट मंत्रियों में से एक कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल हरियाणा से भिवानी जिले के गांव नकीपुर से हैं। 


भिवानी जिले के लोहारू विधानसभा के गांव नकीपुर निवासी अशोक सिंघल असम राज्य की ढेकियाजुली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को 37 हजार 854 वोटों से हराकर दोबारा से जीत हासिल की थी। अशोक सिंघल भाजपा के उम्मीदवार थे। इससे पहले भी 2016 में भाजपा उम्मीदवार थे,और 34 हजार 995 वोटों से विजय हुए थे। अशोक सिंघल के पिताजी स्वर्गीय परमानंद सिंघल कई साल पहले गांव नकीपुर से व्यापार करने के लिए परिवार सहित असम राज्य में जाकर रहने लगे थे। उनका पूरा परिवार देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर व्यापार कर रहे हैं।


स्वर्गीय परमानंद सिंघल के पुत्र अशोक सिंघल व्यापार के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय हुए। वहां के लोगों में इतने घुल मिल गए कि 2016 में देकिअजुली असम विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार चुने गए और 34995 वोटों से विजय हुए थे।  इस बार कांग्रेस उम्मीदवार को 37 हजार 854 हराकर दोबारा से विधायक चुने गए हैं। दूसरी ओर उनका गांव नकीपुर में रह रहे उनके परिजन और मित्रों के साथ आना-जाना लगातार रहा है । साल में कई बार गांव नकीपुर में आते हैं। यहां पर गांव पहाड़ी में स्थित पहाड़ी माता मंदिर में माथा टेकने और पहाड़ी माता का आशीर्वाद लेने के लिए जरूर पहुंच जाते हैं।


गांव में स्थित उनकी जमीन जायदाद देख रहे उनके मित्र ईश्वर सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते सार्वजनिक स्थानों पर जश्न नहीं मना रहे लेकिन कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन हटने के बाद गांव में बड़ा जश्न मनाया जाएगा। असम सरकार में कैबिनेट मंत्री बने अशोक सिंघल लॉकडाउन हटने के बाद जल्द पहाड़ी माता मंदिर मां पहाड़ी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचेंगे।


इस मौके पर ईश्वर सिंह नकीपुर, सतवीर पहाड़ी, जोगेंद्र, प्रताप सिंह श्योराण, पंडित मुकेश, लालू पहाड़ी, सटेट अवॉर्डी मास्टर प्रेम सिंह आदि ने अशोक सिंघल को कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```