रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। भारत बांग्लादेश सीमाई मानकचर में भी सीमांत चेतना मंच पूर्वोत्तर के कार्यालय परिसर सीमांत भवन में आज से कोरोना वैक्सिनेशन सेंटर खोला गया है। चेतना मंच के मानकचर इकाई के स्थानिय पदाधिकारियों ने आज यहां बताया कि भारत बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित मानकचर में वैक्सिनेशन का यह पहला सेंटर है। तथा इस सेंटर के खुल जाने से सीमाई मानकचर के रहवासियों की वैक्सिन को लेकर परेशानी व चिंता काफी कम हो जाएगी। हालांकि यह सबकुछ वैक्सिन की उपलब्धता पर भी निर्भर है। मालूम हो कि मानकचर पुलिस थाना प्रभारी द्वारा सेंटर का उद्घाटन किया गया।साथ ही इस अवसर पर भारत माता की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चेतना मंच के पदाधिकारी, सदस्य कर्मीयों के अलावा स्वास्थ विभाग के भी कर्मी उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें