पूजा माहेश्वरी
कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया
नगांव। हैबरगांव गांधीनगर के समाजसेवी लालबाबू सिंह (75 ) का निधन से समाज में शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उनका कोरोना पॉजिटिव निकल गया था। जिसके कारण अस्पताल में भर्ती किया गया परंतु उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु पर सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति, छठ व्रत समिति, भोजपुरी युवा छात्र परिषद एवं कई अनेक सामाजिक संगठनों ने दुख जताया है। उल्लेखनीय है कि उनके परिवार के अन्य लोग भी गुवाहाटी में इलाज रत है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया। उनके भतीजे ने पीपी कीट पहन के मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ दुर्लभ चमुआ, नगांव के सांसद प्रद्युत बरदलै, कांग्रेस प्रत्याशी शांतनु शर्मा सहित समाज के विभिन्न लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनकी मृत्यु पर हिंदी भाषी समाज ने गहरा शोक प्रकट किया है। छठ व्रत समिति के अध्यक्ष नरसिंह भगत, भोजपुरी युवा छात्र परिषद के राज्यिक मुख्य सलाहकार नरेंद्र प्रकाश चौहान, सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम बाबू साह, युवा समाजसेवी विजय गिरी सहित अनेक लोगों ने शोक प्रकट किया और इस दुखद घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिवार को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें