यह बंगाल की जीत है, बंगाल ही कर सकता है: ममता बनर्जी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

यह बंगाल की जीत है, बंगाल ही कर सकता है: ममता बनर्जी

 


कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग स्पष्ट हो गए हैं। राज्य भर में 292 में 215 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी भी नंदीग्राम से चुनाव जीत चुकी हैं। ममता ने कहा कि 'यह जीत बंगाल की जीत है, बंगाल ही कर सकता है।'


उन्होंने अपने पूर्व सिपहसालार और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी को 1200 से अधिक वोटों से मात दी। आज सुबह से ही जब मतगणना की शुरुआत हुई तो ममता बनर्जी पीछे चल रही थीं, लेकिन अंतिम मतगणना में वह आगे निकल गईं। आखिरकार 1200 वोटों के अंतर से जीत हासिल करने में सफल रहीं। 


शाम 5:00 बजे के करीब ममता बनर्जी घर से बाहर निकली और वहां जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि "आपने बहुत काम किया है। अब घर लौट जाइए, नहायें और विश्राम करें। यह समय जश्न मनाने का नहीं है।" आगे उन्होंने कहा कि कोविड-19 चुनौती है और लोग परेशान हैं। हमारी पहली प्राथमिकता कोविड से बचाव के लिए काम करना है। 


जीत को पश्चिम बंगाल की आम जनता को समर्पित करते हुए ममता ने कहा कि यह जीत बंगाल की जीत है, बंगाल ही कर सकता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि वह शाम 6:00 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```