रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी पुलिस ने नयाहाट इलाके में राजमार्ग पर आज दोपहर अभियान चलाकर तंबाकू पत्तो से लोडेड एक ट्रक नंबर (एएस-17-सी-2023) को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस ट्रक को जब्त किया है। पुलिस सुत्रो के अनुसार जब्त तंबाकू के पत्तों को बिना वैध जीएसटी कागजात के पश्चिम बंगाल से नामसाई ले जाया जा रहा था। तथा एक गुप्त जानकारी मिलने पर नयाहाट पुलिस चौकी की टीम ने इस ट्रक को जब्त कर लिया। इस संबंध में पुलिस अग्रीम कारवाई करने में जुट गई है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें