अमित नागोरी
गोलाघाट। कोविड महामारी के वर्तमान दौर में क़ई सामाजिक संस्था और व्यक्तिगत स्तर पर लोग काम कर रहै है और समाजबक प्रति दायबद्धता दिखा रहे है । फिर चाहे वो खाद्य सामग्री के तौर पे हो या सेनिटाइजर के रूप में।
दिल्ली के एक प्रमुख संगठन गूंज ने असम के एक अन्य संगठन फार्म टू फूड फाउंडेशन के सहयोग से गोलाघाट के शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल में चिकित्सा किट भेंट की। वर्तमान में गोलाघाट के शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित विशेष कोविड अस्पताल में कई कोविड मरीज भर्ती हैं। कई डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ लगातार कोविड मरीजों के इलाज में अपनी सेवा दे रहे हैं।
इसलिए कुछ सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दो प्रमुख संगठनों ने आज अस्पताल को दो ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर और फेस शील्ड प्रदान किए। चिकित्सा किट अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल के अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तामूली की उपस्थिति में दी गई।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें