दयानंद सिंह
मोरानहाट। मोरान अंचल का जाना पहचाना नाम है अल्पाईन ब्यज क्लब।इस क्षेत्र में अभी तक तीन राज्य स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी और जिला स्तरीय दर्जनों खिलाड़ियों को तैयार किया है।क्रिकेट खेल के विकास में इस क्लब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।कल 40 वां स्थापना दिवस मनाया।पूर्व क्रिकेटर और सभापति दूलू चांगमाई ने ध्वजारोहण किया तथा सचिव दिगंत गोगोई ने स्मृति तर्पण किया।सलाहकार रंजीत चांगमाई के संचालन में आयोजित स्मृति मंथन में अल्पाईन क्लब के सदस्य रहे पूर्व ज्योति सुतिया, जिन्टु सुतिया, दिगंत फूकन और अरविंद फूकन को श्रद्धांजलि अर्पित कर एक मिनिट का मौन रखा गया। पत्रकार सुभीत क्षेत्री ,मोरान जिला क्रीड़ा संस्था के उपसभापति अजय मोहन, सचिव संजीव बरुआ , पूर्व क्रिकेटर वशिष्ठ कृष्ण गोगोई ,विमान राजखोवा ,टेनिस खिलाड़ी पार्थ सारथी बनर्जी और जयदीप सिंह ने क्लब के 40वर्ष के सफर पर प्रकाश डाला।दिगंत गोगोई ने उपस्थित हुए लोगों को धन्यवाद देते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें