डिब्रूगढ़ आसू इकाई ने किया विरोध प्रदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़ आसू इकाई ने किया विरोध प्रदर्शन



डिब्रूगढ़ (असम)। डिब्रूगढ़ जिला के दुलियाजान में सोमवार से आरंभ हुई दो दिवसीय असम पुलिस अधीक्षक के सम्मेलन से पहले अखिल असम छात्र संस्था (आसू) की डिब्रूगढ़ इकाई द्वारा सोमवार की सुबह एक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डिब्रू महाविद्यालय छात्र एकता सभा के चुनाव के दौरान दो गुटों में हुए विवाद के बाद डिब्रूगढ़ पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई का विरोध करते हुए आसू ने विरोध प्रदर्शन किया। आसू का कहना है कि उसके समर्थकों पर पुलिस ने अत्याचार किये हैं।

प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना शर्त आसू कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए। साथ ही जिला के पुलिस अधीक्षक स्वेतांग मिश्रा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक की बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा कर रहे हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें