अखिरकार एनसीबी के विवादित अधिकारी समीर वानखेड़े का तबादला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखिरकार एनसीबी के विवादित अधिकारी समीर वानखेड़े का तबादला



नवाब मलिक ने कहा-फालोअप जारी रहेगा


मुंबई। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) के विवादित जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का सोमवार को उनके मूल विभाग राष्ट्रीय सीमा शुल्क विभाग में तबादला कर दिया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे समीर वानखेड़े की मनमानी पर रोक लगेगी ।

नवाब मलिक ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि समीर वानखेड़े की वजह से लोगों की निगाह में एनसीबी पर शक उभरने लगे थे। इसलिए एनसीबी को अपनी छवि सुधारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़ के विरुद्ध जो शिकायतें की गई हैं, उनका फालोअप वे लेते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर नकली जातिप्रमाण के आधार पर नौकरी करने का आरोप लगाया था। इस मामले की छानबीन जाति प्रमाणपत्र जांच समिति कर रही है। इसी तरह द कार्डिलिया क्रूज ड्रग पार्टी मामले में फर्जी गवाह बनाने का आरोप समीर वानखेड़े पर लगा था, इस मामले की जांच एनसीबी की एसआईटी कर रही है। नवाब मलिक ने बताया कि समीर वानखेड़े पर चल रही जांच का फालोअप वे लेते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```