भाजपा से इस्तीफा देने वाले दोनों विधायकों ने कहा- त्रिपुरा सरकार जल्द खो देगी बहुमत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा से इस्तीफा देने वाले दोनों विधायकों ने कहा- त्रिपुरा सरकार जल्द खो देगी बहुमत




अगरतला। सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा ने आज विधायक और भाजपा की प्रारंभिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती को सौंपा है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से त्यागपत्र भी भेज दिया।


त्यागपत्र देने के बाद सुदीप ने कहा, आज मैं सांस नहीं ले पा रहा था, मेरा दम घुटने की स्थिति में था। अब बहुत हल्का महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई और विधायक उनके नक्शेकदम पर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही त्रिपुरा सरकार अपना बहुमत खो देगी। उन्होंने दिल्ली जाने से पहले कहा कि त्रिपुरा के लोगों को अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए आगामी शनिवार को राज्य में लौटेंगे।

आशीष कुमार साहा ने कहा, आज हम दोनों ने विधायक पद से अपना इस्तीफा विधानसभा के अध्यक्ष को सौंप दिया। वह परीक्षा के बाद संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, हम दोनों आज भाजपा की प्रारंभिक सदस्यता से त्याग पत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। दिल्ली जाने से पहले साहा ने कहा वापस आकर राज्य के लोगों को भविष्य की योजनाओं से अवगत कराऊंगा।।

हालांकि, दोनों यह बताने से इंकार कर दिया कि वे किस दल में शामिल होने जा रहे हैं। राहुल गांधी से मुलाकात के मुद्दे को भी दोनों ने चतुराई से टाल दिया। माना जा रहा है कि दोनों कांग्रेस में शामिल होने जा रहा है। पहले कांग्रेस से निकलकर टीएमसी और वहां से भाजपा में शामिल हुए थे। इस तरह फिर से कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। अब देखना होगा कि दोनों को आगामी विधानसभा चुनाव में कितना फायदा होता है।

मीडिया से बातचीत करते हुए सुदीप ने कहा, हम लोगों के लिए राजनीति कर रहे हैं। इसलिए, मैं अब त्रिपुरा में लोगों की दुर्दशा नहीं देख सकता। मैं त्रिपुरा में बदलाव के लिए भाजपा में शामिल हुआ था। लेकिन वहीं नहीं दिखा। उन्होंने कटाक्ष करते ह ए कहा कि त्रिपुरा में एक दलीय शासन स्थापित हो गया है। कैबिनेट सदस्यों और विधायकों को बोलने के अधिकार से वंचित कर दिया गया है।

उन्होंने अफसोस जताया कि लोगों की चीखें सरकार के दिल को नहीं छू रही हैं। इसलिए पार्टी लाइन से परे जाकर मैंने विधानसभा के अंदर और बाहर आवाज उठाई है। लेकिन अंत में परिवर्तन का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। नतीजतन, मैंने भाजपा के साथ सभी संबंध तोड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, त्रिपुरा में लोगों पर अत्याचार करने की साजिश चल रही है। मैं सभी षड्यंत्रों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने साफ कहा, मैं अगले शनिवार को त्रिपुरा के लोगों को अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में सूचित करूंगा। उन्होंने कहा कि कई और विधायक उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं और इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। नतीजतन, वर्तमान सरकार जल्द ही अपना बहुमत खो देगी। उन्होंने कहा, मैं त्रिपुरा में सांस नहीं ले पा रहा था, मेरा दम घुटने लगा था। इस्तीफा देने के बाद अब काफी हल्का लग रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी भाजपा से सभी संबंध तोड़ने की सूचना दे दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें दो विधायकों के त्याग पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि विधायक सुदीप रॉय बर्मन और विधायक आशीष कुमार साहा ने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब त्रिपुरा विधानसभा के नियम 364 के अनुसार जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, इसमें विशेष समय नहीं लगेगा। अगर जरूरी हुआ तो विधानसभा को पार्टी का बयान लेना पड़ेगा। उसके बाद ही उनके इस्तीफे पर फैसला किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```