अमित नागोरी
आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर देरगांव में भाजपा पार्टी के दल के कार्यकर्ता की बैठक का आयोजन किया गया । इस मौके पर बूथ अध्यक्षों, भाजपा उम्मीदवारों, सक्रिय सदस्यों और नगर मंडल समिति के सदस्यों की बैठक में चुनाव की रणनीति तैयार की गयी । उक्क्त सभा मे भारतीय जनता पार्टी की नीतिगत विचारधारा से आकर्षित होकर, कांग्रेस पार्टी के कई सदस्य औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए । चुनावी सभा में सांसद एवं जिला व्यवस्था कामाख्या प्रसाद तासा , विधायक मृणाल सैकिया , भाजपा गोलाघाट के अध्यक्ष देबोप्रदीप बोरा मौजूद रहे ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें