धुबड़ी: तेरापंथ युवक परिषद के सौजन्य से सत्र के पहले रक्तदान शिविर का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी: तेरापंथ युवक परिषद के सौजन्य से सत्र के पहले रक्तदान शिविर का आयोजन





रविन्द्र तोदी

धुबड़ी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, धुबड़ी द्वारा इस सत्र का प्रथम रक्तदान शिविर आज स्थानिय तेरापंथ भवन मे आयोजित किया गया था। जहां कुल 43 लोगों ने स्वेच्छा से पंजीकरण करवाया। तथा दाताओं से 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। उक्त शिविर में लगभग 40 सुगर टेस्ट और लगभग 40 ब्लड ग्रुपिंग टेस्ट भी किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। तत्पश्चात विजय गीत का संगान किया गया। इस अवसर पर एक गरिमामय सभा का भी आयोजन किया गया। तेयुप के अध्यक्ष विकास सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित सभा के दौरान डॉ जाकिर हुसैन, डॉ राहुल मोर,अभातेयुप के क्षेत्रिय प्रभारी बजरंग कुंडलिया,अणुव्रत समिति अध्यक्षा शांति देवी बरडिया,महिला मंडल उपाध्यक्षा मधु बोथरा मंचासिन थी। उपस्थित सभी मंचासीन सदस्यों का सम्मान किया गया।
उसके बाद आज के शिविर के दानदाता अमर डायगोनॉस्टिक सेंटर और ओसवाल क्लिनिकल लेबोरेटरी जिन्होंने ब्लड सुगर टेस्ट और ब्लड ग्रुपिंग टेस्ट के लिए स्पॉन्सर किया उनका भी सम्मान किया गया। तत्पश्चात तेयूप अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। उसके बाद मंचासिन सभी अतिथियों ने रक्तदान की महत्ता बताते हुए सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सह संयोजक हेमंत ओसवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों, नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।शिवीर को सफल बनाने के लिए तेयुप धुबड़ी द्वारा सभी सदस्यों,समाज के लोगों व रक्तदाताओं का आभार जताया गया है।
इस बात की जानकारी तेयुप के उपाध्यक्ष अमित ओसवाल ने आज यहां दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```