गुवाहाटी। गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना क्षेत्र के विवेक पथ इलाके में गोलीबारी के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 20 फरवरी को प्रेम जनित मामले के चलते समर राय नामक युवक ने गोली चला कर प्रेम कुमार को घायल कर दिया था।
प्रेम कुमार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मृत युवक के शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रेम कुमार की मौत के बाद एक अन्य मामला सामने आया है। समर राय के हाथ में जो पिस्तौल थी इसकी जानकारी उसके दोस्त बंधन को थी। बंधन नामक युवक के जिस घर में गोली चली वहां तक प्रेम कुमार को बुलाकर लाया गया था।
घटना के दिन प्रेम कुमार अपने घर से सुबह काम पर जाने के लिए निकला था। मकान नंबर 58 में रहने वाले लोग घटना के दिन मीडिया को काफी गुमराह किया था। जिस घर में प्रेम कुमार को गोली मारी गई उस घर से प्रेम कुमार का कोई संपर्क नहीं था। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रेम कुमार पर गोली चलाने वाला युवक समर राय को पुलिस घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर चुकी है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें