अमित नागोरी
भारतीय जनता पार्टी आगामी नगरपालिका चुनावों में अपने सांसदों विधायकों एवं मंत्री के बलबूते पर पुनः नगर पालिका चुनाव में जीत दर्ज करने को आतुर है । बीते कल जहां देरगांव नगर पालिका चुनावों में सांसद कामाख्या प्रसाद तासा एवं अन्य अन्य भाजपा नेताओं ने अपने दल के उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक पार्टी बैठक का आयोजन किया था , कुछ ऐसा आयोजन आज गोलाघाट नगरपालिका के कई वार्डों में भी दिखा । गोलाघाट में सांसद कामाख्या प्रसाद ताशा ,जिला भाजपा अध्यक्ष देव प्रदीप बोरा सचिव संजीव दास के नेतृत्व में डोर टू डोर अभियान चलाया और मतदाताओं को पुनः भाजपा की ओर आकर्षित करने तथा अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते दिखाई दिए । नगर के विभिन्न वार्डो में भाजपा नेताओं ने पदयात्रा निकाला और चुनावी प्रचार करते दिखे । विगत क़ई वर्षों से जहाँ गोलाघाट नगरपालिका कांग्रेस के अधीन थी , वही नगरपालिका में भाजपा दल अपने विकाश का फार्मूला लेकर मुख्यमंत्री डॉ हिमन्त विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें