अमित नागोरी
गोलाघाट वाणिज्य महाविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग तथा आई क्यों ए सी के सौजन्य से पूर्वोत्तर भारत में ग्रामीण और कृषि विपणन समस्याएं और संभावनाएं शीर्षक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में देश भर के शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लिया। यूजीसी सदस्य किरण हजारिका ने अपने मुख्य भाषण में असम के समकालीन सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में इस विषय की प्रासंगिकता को बताया।तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. शोभारानी बी शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य, जोया गोगोई कॉलेज और नाक के पीयर टीम के प्रवक्ता ए इबामसा चानू , राजेश देब बर्मन सहायक प्रवक्ता और डॉ निजान चन्द्र पेगु सहायक प्रबंधक ने की । कार्यक्रम का संचालन विश्वज्योति डोले, प्रमुख एवं सहायक प्रोफेसर, प्रबंधन विभाग के साथ डॉ चिंज़ाखुम वाईफेई , शंकर ज्योति डोले , डॉ पापरी नायक द्वारा किया गया ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें