अमित नागोरी
पुर्वोतर प्रदेशीय मारवाडी सम्मेलन के अध्यक्ष ओम प्रकाश खण्डेलवाल का सम्मेलन के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोलाघाट आगमन हुआ । इस दौरान मारवाडी सम्मेलन गोलाघाट शाखा द्वारा ओम प्रकाश खण्डेलवाल का भव्य स्वागत किया गया और उनका अभिनंदन स्थानीय महेश्वरी भवन में किया गया । इस मौके पर अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी ने श्री खंडेलवाल को फुलाम गामोचा , निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप नावका ने सोफोरा तो वही सह सचिव प्रदीप अग्रवाल ने जापि पहनाया । वही वयोवृद्ध समाजसेवी नारायण बगड़िया ने भी प्रांतीय अध्यक्ष का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया । इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश खण्डेलवाल ने उपस्थित समाजबंधुओं को सम्बोधित किया और संगठन को मजबूत करते हुए बृहत्तर मारवाड़ी समाज को संगठित करने का आह्वान किया । साथ ही स्थानीय असमिया समाज के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने को कहा । श्री खंडेलवाल ने कहा कि अच्छे कार्यक्रम हाथ में लें और पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया ।
अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी ने कहा की एक समिति अच्छा कार्य तभी कर सकती है जब सभी का साथ हो उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाज के विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया । वही निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप नावका ने कहा आजकल सामाजिक कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति चिंता का विषय बन रहा है लोगों के पास सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने हेतु अर्थ तो है पर समय का अभाव हो गया है जो एक चिंतनीय विषय है । वही महेश बजाज ने कहा हमारे कार्यक्रम ऐसे होने चाहिए जिसमें सभी वर्गों की हिस्सेदारी हो और आपसी मेल मिलाप भी बड़े अगर कोई सदस्य , पदाधिकारी नहीं आ रहा हो तो उससे मुलाकात कर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए । वहीं उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम करने हेतु अर्थ की आवश्यकता होती है तो ऐसे में समाज के सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता । उन्होंने साथ ही कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन को चौथी पीढ़ी के साथ सामंजस्य बनाकर उनसे बात कर उनके सुझावों को भी अपनाना चाहिए । इस मौके पर बिकाश खण्डेलवाल ,रामेश्वर लाल रांदड़ , ज्ञानचंद जैन , नारायण प्रसाद बगड़िया , घनश्याम शर्मा , देवकिशन बजाज , सुनील गाड़ोदिया , मनोज जैन , महेश बजाज , कैलाश पोद्दार , रामअवतार पारीक , रवि शर्मा , उपस्थित थे ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें