गुवाहाटी। असम के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार की सुबह गुवाहाटी के बोरझार स्थित गोपीनाथ बोरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा समेत अन्य सम्मानित लोगों ने किया।
हवाई अड्डे से से राष्ट्रपति गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम पहुंचे। वहां पर वे अपने परिवार के साथ माता रानी का दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।
राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद, राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, मंत्री चंद्रमोहन पटवारी के साथ अन्य सम्मानित व्यक्ति उपास्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति की कामाख्या धाम दौरे के लिए कामाख्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। राष्ट्रपति के आगमन पर कामाख्या धाम में विशेष पूजा अर्चना की भी व्यवस्था की गयी थी। कामाख्या धाम से राष्ट्रपति कोईनाधरा के लिए रवाना हुए। जहां पर कुछ समय के बाद वे शाम को गुवाहाटी के पांजाबारी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कला क्षेत्र में आयोजित अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें