गुवाहाटी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के तीन दिवसीय असम दौरे के मद्देनजर कुछ सड़क मार्गों पर यातायात के परिचालन में रद्दोबदल किया गया है। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति 25 फरवरी को गुवाहाटी से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले वे कामाख्या मंदिर का दर्शन करेंगे।
राज्य के यातायात पुलिस विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के तहत गुवाहाटी से बाइहाटा चराली, नागांव (कोलियाबोर तिनाली से होते हुए) और उत्तरी लखीमपुर, बिस्वनाथ होते हुए तेजपुर शहर की ओर वाणिज्यिक सामान ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही 26 फरवरी की सुबह 06 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। इसी कड़ी में गुवाहाटी और नगांव से काजीरंगा की ओर वाणिज्यिक सामान ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही 26 फरवरी को सुबह 08 बजे से 27 फरवरी की शाम 04 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, सभी वाणिज्यिक सामान ले जाने वाले वाहनों को 26 फरवरी की दोपहर 01 बजे के बाद कोलियाबोर तिनाली से तेजपुर होते हुए ऊपरी असम की ओर मोड़ा जा सकता है।
डिब्रूगढ़, शिवसागर, जोरहाट की ओर से काजीरंगा की ओर आने वाले वाणिज्यिक सामान ढोने वाले वाहनों की आवाजाही 26 फरवरी की सुबह 10 बजे से 27 फरवरी की शाम 04 बजे तक बोकाखात से प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, वे 26 फरवरी को दोपहर 03 बजे के बाद तेजपुर होते हुए गुवाहाटी की ओर जा सकते हैं।
लंबी दूरी की यात्री बसें 26 फरवरी की रात 08 बजे से 27 फरवरी की सुबह 04 बजे तक बोकाखात और बागोरी के बीच यात्रा कर सकेंगी। यात्रियों को ले जाने वाले हल्के मोटर वाहन 26 फरवरी की दोपहर 12 बजे से शाम 07 बजे और 27 फरवरी की सुबह 05 बजे से शाम 04 बजे के बीच बोकाखात और बागोरी के बीच वीवीआईपी आवाजाही के आधार पर प्रतिबंधित या विनियमित होंगे। मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस या वाहनों को हर समय प्राथमिकता के साथ जाने की अनुमति दी जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें