कुछ लोग मेरी छवि का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने के लिए कर रहे हैं : सचिन तेंदुलकर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कुछ लोग मेरी छवि का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने के लिए कर रहे हैं : सचिन तेंदुलकर



नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कभी भी व्यक्तिगत रूप से जुए, तंबाकू या शराब का समर्थन नहीं किया है और यह उनके लिए काफी पीड़ादायक है कि कुछ लोग उनकी छवि का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने के लिए कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक कैसीनो का समर्थन करने वाली उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद तेंदुलकर का स्पष्टीकरण आया है। हालांकि मास्टर ब्लास्टर ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है और उनकी कानूनी टीम भी कार्रवाई करेगी।

तेंदुलकर ने ट्विटर पर एक आधिकारिक बयान में कहा, "यह मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं, जिसमें एक मॉर्फ्ड फोटो के साथ मुझे एक कैसीनो का समर्थन करते हुए दिखाया गया है। मैंने व्यक्तिगत रूप से कभी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुए, तंबाकू या शराब का समर्थन नहीं किया है। यह देखकर दुख होता है कि मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "मेरी कानूनी टीम आवश्यक कार्रवाई कर रही है, मुझे लगा कि मेरे लिए यह जानकारी सभी के साथ साझा करना महत्वपूर्ण था।"

तेंदुलकर ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और आज तक, वह टेस्ट और वनडे दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। 2019 में, तेंदुलकर आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले छठे भारतीय बने। उन्होंने सभी प्रारूपों में 34,357 रन बनाए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```