गुवाहाटी। यूक्रेन में अब युद्ध का माहौल चारों ओर नजर आ रहा है। इस आपातकालीन स्थिति में वहां अध्ययनरत असम के सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए ये बातें यूक्रेन में अध्ययनरत असम के एक छात्र कश्यप पिनाकी रंजन ने बताया है।
असम के छात्र कश्यप पिनाकी रंजन यूक्रेन के सूमी टेस्ट यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। नगांव जिला के दक्षिण पाट निवासी शशी प्रसाद शर्मा और धीरूमोनी शर्मा के एकलौते पुत्र माता-पिता के साथ वीडियो कॉल द्वारा जुड़े हैं।
एकलौते संतान के यूक्रेन में सुरक्षित होने की खबर फोन पर और वीडियो काल के द्वारा मिलने के बाद कश्यप पिनाकी रंजन के माता-पिता ने चैन की सांस ली है।
वहीं रंजन ने बताया है कि यूक्रेन में अध्ययनरत असम के सभी विद्यार्थी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें