राइजिंग स्टार्स बना भोजपुरी क्रिकेट लीग का विजेता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राइजिंग स्टार्स बना भोजपुरी क्रिकेट लीग का विजेता







अमित नागोरी

अखिल असम भोजपुरी परिषद के गोलाघाट टाउन कमिटी के सौजन्य से स्थानीय हलमिरा खेल मैदान में चल रहे भोजपुरी क्रिकेट लीग का आज फाइनल मुकाबला जय माता दी और राइजिंग स्टार्स के बीच खेला गया । जिसमे राइजिंग स्टार्स विजेता बना । इस मौके पर जय माता दी ने प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट पर 94 रन बनाए वही जवाब मे राइजिंग स्टार्स ने मुकाबला महज 6.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत लिया । टाउन कमिटी के एकवर्ष के स्थापना दिवस को मद्देनजर उक्त आयोजन किया गया । 20 फरवरी को शुरू हुए उक्त मुकाबले में 12 टीमो ने भाग लिया ।

इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबला जयमाता दी बनाम रॉयल राइजर और राइजिंग स्टार बनाम गोलाघाट सुपर जेम्स के बीच खेला गया था । जिसमे क्रमशः राइजिंग स्टार और जय माता दी ने जीत दर्ज की । इस मौके पर फाइनल के मैन ऑफ दी मैच अरविंद ,मैन ऑफ दी सीरीज परवेज बासफोर , सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विवेक गुप्ता , सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज परवेज बासफोर सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक बिकाश गुप्ता , सर्वश्रेष्ठ कीपर मनीष गुप्ता , अधिकतम कैच अमन जायसवाल , अनुशाषित टीम अमित साहू के कप्तानी वाली गोलाघाट सुपरगेन्स को प्रदान किया । पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल असम भोजपुरी परिषद के केन्द्रीय समिति के सचिव मनोज मिश्रा उपस्थित रहे । इसके अलावा सलाहकारो में हरिश्चन्द्र गुप्ता , राजेश कलवार , ललन गुप्ता , अनूप गुप्ता के साथ गणमान्य व्यक्ति में जयदीप गुप्ता , सुरेश कलवार, अनूप गुप्ता , परमानन्द झा , के साथ मेरापनी आंचलिक के संजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```