बंदूक की नोक पर एकता कपूर हुईं किडनैप? सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंदूक की नोक पर एकता कपूर हुईं किडनैप? सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल



टेलीविजन क्वीन एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एकता कपूर अपनी गाड़ी से बाहर निकलती है और पपराजी के सामने पोज देने लगीं, लेकिन तभी दो नकाब पोश वहां पहुंचते हैं, जिनमें से एक उनकी ओर बंदूक दिखाता है और दूसरा शख्स वहां सभी से कैमरा बंद करने के लिए कहता है। एकता यह सब देखकर कर डर जाती हैं और गाड़ी में बैठ जाती है । वहीं दूसरा शख्स फोटोग्राफर्स से कहता है, "ये कैमरा बंद कर...ये सब।" वहीं यह देख आस-पास के लोग चिल्लाने लगते हैं और कहते हैं, "हेल्प-हेल्प, पुलिस को बुलाओ, बचाओ।" तब तक एकता को गाड़ी में बैठा कर बदमाश उन्हें लेकर फरार हो जाते हैं।


सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स यह कयास लगा रहे हैं कि यह एक प्रैंक वीडियो हो सकता है, जिसे उन्होंने जानबूझकर अपने नए रियलिटी शो लॉकअप के प्रमोशन के लिए किया है। वहीं कुछ इसे फेक भी बता रहे हैं। फिलहाल सच क्या है यह अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है।बता दें एकता का शो लॉकअप 27 फरवरी से ऑन एयर होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```