27वें बहागी महोत्सव के आयोजन समिति का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

27वें बहागी महोत्सव के आयोजन समिति का गठन



दयानंद सिंह


मोरानहाट। आसू मोरान आंचलिक समिति के सौजन्य से मोरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में 26 वर्षों से बहागी महोत्सव आयोजित होता रहा है।गत दो वर्ष कोविड महामारी के कारण बिहु नहीं हो सका। मोरानहाट निरीक्षण भवन मे बासा बोरा के सभापतित्व मे आयोजित बैठक का उद्देश्य व्याख्या आसूके सचिव स्वराज बरुआ ने किया।आसू नेता अनुपज्योति भूंञां ने बहागी महोत्सव आयोजन की रुप रेखा पर प्रकाश डाला और बताया कि हम ग्रामीण उद्यम ,आर्थिक विकास और कृषि मे हो रहे बदलाव को शामिल करना चाहते हैं।पारुल देवी ,सूर्य बड़गोंहाई ,राणु देवी ,प्रह्लाद तोदी ,सत्यनारायण,अग्रवाल ,नवीन गोगोई, निरुद गोंहाई, आईबीलता सुतिया ,बिपुल फूकन, दयानंद सिंह ,असीम बरुआ सहित कई लोगों ने अपना-अपना विचार प्रकट किया ।सभी ने एक स्वर मे हुसरी दल बना कर घर घर बिहु गाने की शुरुआत करने का सुझाव दिया। आगामी मई महीने के पहले सप्ताह में मोरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ बहागी महोत्सव आयोजित की जाएगी।आयोजन समिति के सभापति ड. अनिल शैकिया और सचिव अनुपज्योति भूंञां को नामित किया गया।कैवर्त जनगोष्ठी पर एनाजरी स्मृति ग्रंथ का प्रकाशन होगा जिसके सम्पादक सुभित क्षेत्री होंगे। प्रचार विभाग के संयोजक संजीव बोरा होंगे। सूर्य बड़गोंहाई, नवीन गोगोई, प्रह्लाद तोदी, सत्यनारायण अग्रवाल ने पांच पांच हजार रुपये और रानु देवी ने तीन हजार रुपये बहागी महोत्सव में स्वेच्छा से देने की घोषणा की।आयोजन समिति को पूर्णांग रुप देने के लिए जल्द ही एक बैठक होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```