गुवाहाटी--माहेश्वर सभा गुवाहाटी द्वारा श्री भक्तमाल कथा का आयोजन भरत शरण महाराज, वृंदावन धाम वाले के मुखारविंद से दिनांक ६ मार्च से १० मार्च २०२२ तक छत्रीबाडी रोड स्थित आसाम माहेश्वरी भवन में करवाने का निर्णय लिया गया है। यह कथा अपने आप मे प्रभु के गुणगान एवं पावन चरित्र को मानव जीवन को कैसे उपयोगी बनाये - सिखाती है। इस तरह की कथा का आयोजन पहले बहुत ही कम गुवाहाटी महानगर में हुआ है।
यह कथा 5 दिनों तक संध्या 4 बजे से 7 बजे तक निरंतर चलेगी। माहेश्वरी सभा के मंत्री मदन गोपाल सिगची ने विनम्र अनुरोध करते हुये कहा कि सभी समाज के बंधुगण परिवार सहित इस कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनायें। कार्यक्रम संयोजक निरंजनलाल काबरा एवं बनवारीलाल मूंदडा ने सभी से अनुरोध करते हुये कहा कि सरकारी दिशानिर्देश का पालन करते हुये मास्क लगाकर आयें तथा सैनिटाइज का उपयोग अवश्य ही करें।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें