गुवाहाटी-- 9 वर्षों के बाद गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव की अधिसूचना चुनाव अधिकारी द्वारा जारी कर दी गई है। जो आज से लागू हो गई। एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव अधिकारी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि आगामी 19 अप्रैल को चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।जिसके लिए मनोनय पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 मार्च घोषित की गई है। 4 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकता है। हाल ही में नए परिसीमन के चलते निर्माण हुए 60 वार्ड में 789 मतदान केंद्रों पर चुनाव संपन्न होगा। अगर चुनाव में गड़बड़ पाई गई तो पुनर्मतदान के लिए 28 अप्रैल का दिन निर्धारित किया गया है।चुनाव में ईवीएम का व्यवहार होगा। एक उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार के लिए ढाई लाख रुपए ही खर्च कर सकेगा। इस मतदान प्रक्रिया में 7,96,829 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।मतदान प्रक्रिया सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। महिलाओं के लिए 50% आसन सुरक्षित रहेंगे। अनुसूचित जाति के लिए 4 वार्ड सुरक्षित रहेंगे।
!->
गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव की घोषणा चुनाव अधिकारी ने जारी की अधिसूचना
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें