सिलचर से मदन सिंघल
21 मार्च विश्व कविता दिवस के अवसर पर सिलचर स्थित बंग भवन में बराक उपत्यका बंग साहित्य व संस्कृति सम्मेलन सिलचर शहर आंचलिक समिति के द्वारा बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में निरुपम राजकुमार, मदन सिंघल, कुसुम कलिता, शुक्ला भट्टाचार्य, शिल्पी भट्टाचार्य, स्वागत चक्रवर्ती, शर्मी दे, मीरा पाल, जयश्री भट्टाचार्य, श्यामली देवी, आइ टी सिंह, अटल दास, शैलेन दास, कनकदीप शर्मा, अयनाभ पुरकायस्थ, लुत्फा आरा चौधुरी, बापी राय, मृदुला भट्टाचार्य, रणवीर चक्रवर्ती, शिशिर विश्वास, दिपेन शर्मा, देवराज दासगुप्ता, बाबुल नारायण कानू, महुआ चौधुरी, पूरबी सिन्हा, दोला देब, अर्पिता चौधुरी, परितोष चन्द्र दत्त, विष्णु प्रसाद सिन्हा, अभिजीत चक्रवर्ती, पापिया शिकदार, मानसी नन्दी, स्मृति दास, शिप्रा दे,शिखा राय, सप्तमिता नाथ, शुभ्रदीप दत्तराय, राजीव भट्टाचार्य, तमोजित साहा, शेली दास चौधुरी, हास् ना आरा शेली , सव्यसाची पुरकायस्थ ने कविता पाठ किया। आयोजन में संगठन के केन्द्रीय साधारण सम्पादक गौतम प्रसाद दत्त, कछाड़ जिलाध्यक्ष संजीव देव लश्कर ने कवि गणों को सम्बोधित किया। लुत्फा आरा चौधुरी एवं शहर समिति के अध्यक्ष सव्यसाची पुरकायस्थ ने कवि सम्मेलन का संचालन किया।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें