गुवाहाटी--अणुव्रत विश्व भारती, अणुविभा के 74 वें स्थापना दिवस के अवसर पर अणुव्रत समिति गुवाहाटी द्वारा तेरापंथ धर्म स्थल में अणुव्रत काव्यधारा नामक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अणु विभा के असम प्रभारी तथा अणुव्रत गुवाहाटी के उपाध्यक्ष बजरंग बैद, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष झंकार दूधोडिया,तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष अमराव बोथरा, अणुव्रत समिति गुवाहाटी के पूर्व अध्यक्ष निर्मल श्यामसुखा, प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष रामचंद्र संचेती ,तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री रोहित सुराणा, ए टी एम आर एफ के मंत्री राकेश नाहटा,अणुव्रत काव्य धारा के पूर्वोत्तर प्रभारी अनिल पटवा,अणुव्रत समिति गुवाहाटी के मंत्री पवन जम्मड को मंचासीन करवाया गया। लगभग तीन घंटे तक स्थानीय कवियों ने अणुव्रत आचार संहिता पर आधारित कविताओं से समां बांधे रखा। कवियों में हरकीरत हीर ने 'मैँ एक बदमाश औरत हूँ','चलो ज़िंदगी की ओर', सौमित्रम ने' एक अजन्मे की गुहार ' व ' बकरे का प्रश्न', सुरेंद्र सिंह ने ' ऐ मन बोलबोल' व ' संदेश', वरिष्ठ साहित्यकार शंकरलाल पारीक ने ' मीठा जहर शराब', मालविका रॉय मेधी दास ने यूक्रेन युद्ध पर अहिंसात्मक पहलू रखते हुए ' युद्ध है विध्वंसी' व 'प्रकृति है तो हम है', प्रेमकुमार ने 'डर लगता है', मनोज नायाब ने बड़े मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया ' तब जाकर रोटी बनती है', प्रज्ञा शर्मा ने 'कुछ वायदे चाहती हूँ माँ' व 'सत्यता जीवन की', प्रतिष्ठित रचनाकार ललित कुमार झा ने ' पर्यावरण के हक में' वे ' पर्यावरण गीत', किशोर अग्रवाल ने ' अणुव्रत आचरण', जया जैन ने शायर देवी संचेती रचित ' व्यसन मुक्त जीवन' तथा कांता बच्छावत ने अणुव्रत की विशेषता,कंचन केजरीवाल ने ' प्रकृति-एक प्रश्न', हेमलता गोलछा ने 'संकल्प' आदि कविताओं की लगातार बौछारों से श्रोताओं का मन मोह लिया। सभी आमंत्रित कवियों का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा अणुव्रत परआधारित पुस्तकें, अणुव्रत डायरी एवम एक साल के लिए अणुव्रत पत्रिका भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवम संयोजन हेमलता गोलछा तथा कार्यकारिणी सदस्या कंचन केजरीवाल ने किया। पिछले दिनों आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी बच्चों को प्रदान किये गए। अणुव्रत समिति गुवाहाटी के मंत्री पवन जम्मङ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह जानकारी अणुव्रत समिति गुवाहाटी की जन संपर्क सचिव संतोष काबरा ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें