दयानंद सिंह
मोरानहाट। मोरानहाट थाना अंतर्गत मोरान-नाहरकटिया हाईवे पर सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक की मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माजोपथार निवासी मंजीत सुतिया(41) अपने घर से निकल कर पड़ोसी के घर दूध लेने जा रहा था कि एक अल्ट्रा बस की चपेट में आ गया। उसे चिकित्सालय लाया गया लेकिन वह दम तोड़ चुका था। चालक बस सहित भाग निकला। मृतक के पिताजी की आज श्राद्ध था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा वाहन की खोज में जुट गई।पिता के श्राद्ध के दिन पुत्र की मृत्यु से अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें