पूसीरे डीएचआर में दो नई समर स्पेशल जॉयराइड ट्रेनें चलाएगी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूसीरे डीएचआर में दो नई समर स्पेशल जॉयराइड ट्रेनें चलाएगी



-अगरतला और जम्मू तवी के बीच चलेगी एकतरफा विशेष ट्रेन

गुवाहाटी। गर्मी के मौसम में पर्यटकों के लिए आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) ने दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) अनुभाग में दो नई ग्रीष्मकालीन विशेष जॉयराइड ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। 1 अप्रैल से 30 जून तक 91 फेरों के लिए दार्जिलिंग और घूम स्टेशनों के बीच जॉयराइड ट्रेन सेवाएं चलेंगी। इसके अलावा, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए अगरतला से जम्मू तवी के लिए एक अन्य एकतरफा विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने गुरुवार को बताया कि जॉयराइड सेवाओं में, ट्रेन संख्या 02547 दार्जिलिंग-घूम-दार्जिलिंग न्यू समर स्पेशल जॉयराइड दार्जिलिंग से 11.35 बजे प्रस्थान कर 12.15 बजे घूम पहुंचेगी और वापस 13.15 बजे दार्जिलिंग आएगी। एक अन्य ट्रेन संख्या 02548 दार्जिलिंग-घूम-दार्जिलिंग न्यू समर स्पेशल जॉयराइड दार्जिलिंग से 13.45 बजे प्रस्थान कर 14.25 बजे घूम पहुंचेगी और वापस 15.30 बजे दार्जिलिंग आएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रत्येक ट्रेन में 4 प्रथम श्रेणी के चेयर कार कोच होंगे।

गर्मियों में डीएचआर अनुभाग की ओर यात्रियों का प्रवाह बढ़ जाता है और पर्यटकों के लिए यह एक प्रमुख आकर्षण है कि वे यूनेस्को की ऐतिहासिक धरोहर जॉयराइड सेवाओं का अनुभव प्राप्त करें। यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए एक अद्वितीय अनुभव होगा, जो गर्मी से राहत पाने और हिमालय के पहाड़ी प्राकृतिक छटा के बीच सांस लेते हुए एक आनंदमय यात्रा का अनुभव प्राप्त करने के लिए डीएचआर में भ्रमण करने की योजना बना रहा हो।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 05602 अगरतला-जम्मू तवी एकतरफा विशेष ट्रेन 29 मार्च को अगरतला से चलेगी। ट्रेन मंगलवार को अगरतला से 19.00 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 10.00 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।

1 टिप्पणी:

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें