ज्योति खखोलीया
डिब्रूगढ़। मिसाल के तौर पर डिब्रूगढ़ नगर के वार्ड नंबर-18 के नवनिर्वाचित वार्ड कमिश्नर सिमंता बरुआ ने खुद नालियापूल से डीएचएसके कनोई कॉलेज कनेक्टिंग रोड में बंद नाले और गंदी सड़क को साफ करने के लिए कुदाल उठाई। एनजीओ सेवक के स्वयंसेवकों ने भी सफाई अभियान में मेहनती वार्ड कमिश्नर का सहयोग किया। इस सप्ताह की शुरुआत में वार्ड कमिश्नर सिमंता बरुआ ने अपने वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगवाकर नागरिकों की प्रशंसा प्राप्त की थी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें