मुख्यमंत्री ने बटद्रवा थान के लिए शुरू की 22 करोड़ रुपये की परियोजनाएं - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री ने बटद्रवा थान के लिए शुरू की 22 करोड़ रुपये की परियोजनाएं




नगांव (असम)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को नगांव जिला के ऐतिहासिक बटद्रवा थान का दौरा किया और कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिन पर कुल 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज शुरू की गई परियोजनाएं- सभागार, सत्रिया सारा कार्यालय परिसर के विकास से लेकर दामोदर आता (भगवान) टूरिस्ट गेस्ट हाउस तक अगले 18 महीनों के भीतर पूरा होंगी। उन्होंने कहा कि थिएटर हाउस और मुख्य मठ स्टैंड परिसर का विकास कार्य पूरा हो गया है और विकास के तीसरे चरण में उनकी सरकार आकाशगंगा और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित विकास गतिविधियों को शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान असम सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर लगभग 200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं (बटद्रवा थान से संबंधित) उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव, पटबाउशी के कार्यस्थल के लिए विकास गतिविधियों को इस वर्ष के भीतर शुरू किया जाएगा।

डॉ. सरमा ने कहा कि हमारी सरकार कनकलता के नाम पर एक संस्था बनाने पर भी विचार कर रही है। इसके अलावा, हम बटद्रवा में एक शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने असम के महत्वाकांक्षी धार्मिक पर्यटक सर्किट को लेकर भी कहा। उन्होंने कहा कि मठों के निर्माण के लिए विस्तृत योजनाएं मौजूद हैं और उन स्थलों में श्रद्धालुओं के लिए आश्रय गृह बनाए जाएंगे, उसे परियोजना में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने पवित्र स्थल के लिए चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया और संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```