दयानंद सिंह
मोरानहाट। चराईदेव जिला के माहमारा विधानसभा क्षेत्र के 86 बिमार लोगों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से चेक प्रदान किया गया। माहमारा के विधायक एवं असम सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगेन मोहन ने अपने आवास पर चेक प्रदान करते हुए कहा कि गंभीर रूप से बिमार लोगों की सहायता के लिए सरकार सदा तत्पर है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा की सराहना करते हुए मंत्री मोहन ने कहा कि भाजपा सरकार का मुल लक्ष्य जनता की सेवा करना है। जनता की भलाई के लिए सरकारी योजना का लाभ लोगों को मिलना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें