गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान समारोह सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान समारोह सम्पन्न




साहित्य संगम संस्थान ने 533 रचनाकारों को किया सम्मानित

अमित नागोरी

दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा रविवार को नशा मुक्त समाज बनाने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत फेसबुक मंच पर वीडियो काव्य प्रस्तुति देने वाले देश के विभिन्न प्रान्तों के 533 रचनाकारों को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनवाने में सहभागिता सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। सम्मान समारोह को संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह कुमार रोहित राज मिथलेश सिंह मिलिंद छाया सक्सेना कविराज तरुण सक्षम राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहित ने संबोधित करते हुए सभी ने नशामुक्त समाज बनाने की बात कही।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी ने अपने विशेष सम्बोधन में कहा कि साहित्य संगम संस्थान को "गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" में नाम दर्ज करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
"नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का" के साथ साहित्य संगम संस्थान ने जुड़कर अतुलनीय कार्य किया। पूर्व में आए उनके सांझा संकलन 'भटकाव' के माध्यम से नशे के खिलाफ जन जागृति में अपनी पूर्ण ऊर्जा लगाने वाले प्रत्येक कवियों को मेरी शुभकामनाएं। आपने इस अभियान को 533 कवियों के काव्यपाठ के माध्यम से 28 नवंबर 2021 को जो रिकॉर्ड बनाया, वो आने वाले समय में एक नए मानक और काव्य की नई दिशा तय करेगा। मेरा ऐसा मानना है कि समाज को बदलने में साहित्य का हमेशा योगदान रहा है। मै साहित्य संगम संस्थान के अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह जी, सचिव श्री तरुण सिंह जी, श्रीमती छाया सक्सेना जी, श्री रोहित जी और तमाम कविगण को इस उपलब्धि पर बधाई देता हूं और धन्यवाद करता हूँ। कार्यक्रम संयोजक कृष्णकांत मिश्रा कार्यक्रम संकल्पना संगीता मिश्रा।आभार कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी व उमा मिश्रा ने व्यक्त किया। सम्मान समारोह का शानदार संचालन विनोद वर्मा दुर्गेश ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```