हनुमान जन्म महोत्सव शौभायात्रा में जनसैलाब सिलचर हुआ राममय - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हनुमान जन्म महोत्सव शौभायात्रा में जनसैलाब सिलचर हुआ राममय







सिलचर से मदन सिंघल


आदर्श भक्त मंडल तथा हनुमान धाम तारापुर द्वारा तारापुर से रंगीरखाङी तक हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल शौभायात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों को नन्हें नन्हें कलाकारों द्वारा सजाया गया.कीर्तन मंडलों द्वारा कीर्तन नृत्य करते हुए महिलाओं एवं पुरुषों ने पदयात्रा की.मोटर साइकिलों पर रामभक्त हनुमान भक्त शौभायात्रा में हिस्सा लिया. देशी घी का प्रसाद दस हजार से अधिक भक्तों को जनता को वितरित किया गया.जगह जगह ठंठे पेय शुद्ध जल टाफियां एवं पान वितरण करते विभिन्न संस्थानों ने सेवा प्रदान की.सारा शिलचर जय श्री राम जय हनुमान के जयघोष से गूंज उठा. बालाजी भक्त मंडल द्वारा भी नृसिंह अखाड़ा मंदिर में सवामणी लगाई गई. आदर्श भक्त मंडल द्वारा नृसिंह अखाड़ा एवं मंदिर में यज्ञ हवन पंडित अर्नेश मिश्र विजय शंकर पांडेय मदन झा गोपाल अखाड़ा में पंडित सीताराम जोशी द्वारा नृसिंह अखाड़ा में मुख्य यजमान हरीश रिंकू काबरा एवं गोपाल अखाड़ा में ज्योति पारस मरोठी सहित सैंकड़ों भक्तों को कराया गया.सवामणी प्रसाद जगह जगह लगाया गया. आदर्श भक्त मंडल द्वारा हंशी खुशी सभागार में तथा हनुमान धाम तारापुर द्वारा भी हजारों भक्तों को महाप्रसाद खिलाया गया. अन्य मंदिरों में भी भोजन प्रसाद आदि की व्यवस्था की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```