पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की सर्जिकल स्ट्राइक, 40 नागरिकों की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की सर्जिकल स्ट्राइक, 40 नागरिकों की मौत



- सेना के सात जवानों की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने युद्धक विमानों से गोले बरसाए


- अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रान्तों में तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच गोलीबारी

काबुल। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकियों के हमले में सेना के सात जवानों की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर युद्धक विमानों से गोले बरसाए। अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रान्तों में किए गए इन हमलों में 40 लोगों की मौत हुई है। तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच गोलीबारी भी हुई है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के सात जवान मारे गए थे। वहां लगातार टीटीपी आतंकी सेना व पुलिस पर हमले कर रहे हैं। अब पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त, चोगम और पेचामेला पर हवाई बमबारी की। खोस्त प्रांत के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने शुक्रवार रात प्रांत के पेसा मिला और मीर सफर इलाकों में जमकर बमबारी की है।

खोस्त प्रांत में कम से कम 33 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कुनार प्रांत में पांच बच्चों व दो महिलाओं की जान चली गयी। अफगानिस्तान के कुनार और खोस्त प्रांत पाकिस्तान सीमा के पास स्थित हैं। टीटीपी ठिकानों पर पाकिस्तानी हमलों के जवाब में तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी भी हुई है। हमले में पाकिस्तानी सेना द्वारा तुर्की से मिले ड्रोन, टीबी-2 का इस्तेमाल किये जाने की जानकारी भी सामने आ रही है।

दावा किया गया है कि खोस्त और कुनार क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ तालिबान अतिरिक्त सैन्य बल जुटा रहा है। इस लड़ाई में टीटीपी के लड़ाके भी तालिबान के साथ पाकिस्तानी सेना से मोर्चा ले रहे हैं। इसके अलावा वे पाकिस्तान के भीतर भी आतंकी हमले कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```