अरुणा अग्रवाल
रंगिया पुलिस ने गुरुवार को एक अभियान चलाकर नकली सोने के चार बिस्कुटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए युवक की पहचान तेजपुर निवासी अब्दुल कादिर के रूप में की गयी है जोकि नकली सोने के बिस्कुटों को बेचने के लिए रंगिया आया था। रंगिया थाना प्रभारी भास्कर मल्ल पटवारी के नेतृत्व में रंगिया के उदीयाना में उक्त अभियान चलाया गया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को घटना के बारे में तब पता चला जब वह नकली सोने के बिस्कुटों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि उक्त युवक ग्राहक को यह बताकर नकली बिस्कुटों को बेचने के फिराक में था कि उसे माटी खोदते समय यह सोने के बिस्कुट मिले। जब्त किये गए नकली सोने के बिस्कुटों का कुल वजन 997 ग्राम बताया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इससे जुड़े सभी अभियुक्तों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक से गहन पूछताछ जारी है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें