गुवाहाटी-'यात्री की कमी होने के कारण असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) ने गुलाबी बसों की संख्या 25 से घटाकर केवल चार करने का निर्णय लिया है। एएसटीसी द्वारा प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में पिंक बसों में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है।जिसके फलस्वरूप विभाग ने अब केवल चार ही बसों की सेवा जारी रखने का फैसला किया।
एएसटीसी ने बसों के लिए जारी संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत बस सेवा चार रूटों पर ही चलेगी।जिनमे खानापारा से जालुकबाड़ी, जलुकबाड़ी से खानापारा, बोंदा,नरंगी से जालुकबाड़ी और जलुकबाड़ी से बोंदा,नरेंगी तक चलेगी।साथ ही संशोधन मे यह भी उल्लेख किया गया कि अगर मांग बढ़ी तो यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।पिंक बस', यानि 'भ्रमण सारथी' योजना को महिलाओं और वरिष्ठ व्यक्तियों को मुफ्त परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 2021 में 25 बसों के साथ शुरुआत की थी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें