सिलचर से मदन सिंघल
श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति एवं श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित श्याम बाबा मंदिर शंकर भगवान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कोलकाता के विद्वान पंडित मनोज शास्त्री टीम ने श्याम मंदिर के मुख्य यजमान सुनील गीतांजलि तोसावार शंकर भगवान मंदिर के मुख्य यजमान डा विकास गरीमा अग्रवाल तथा श्री अग्रो प्रोडक्ट रबर बागान के शिव मंदिर के मुख्य यजमान गिरजा शंकर अग्रवाल को अन्न से पूजन करवाया.आरती श्याम जप शिव जप के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया. मंत्रोच्चारण के साथ पंडित मनोज शास्त्री ने डा विकास गरीमा अग्रवाल को शादी की सालगिरह पर केक काटकर समारोह मनाया गया. सभी ने शुभकामनाएं बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया. डा दंपति ने सभी को प्रणाम किया उनकी माताजी भी वहाँ उपस्थित थी. सभी को जलपान कराया गया. गत रात को स्थानीय गायकों ने भजन संध्या में अर्ध रात्रि तक भजन कीर्तन किया. गोपाल चोहान गोरधन डागा भागीरथ शर्मा रिंकू काबरा रीना सिंह प्रवेश बोथरा ने विभिन्न देवी देवताओं के भजन सुनाए.









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें