विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक द्वारा पेड़ की कटाई पर विवाद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक द्वारा पेड़ की कटाई पर विवाद


दयानंद सिंह
मोरानहाट। असम सरकार जब वृक्षारोपण पखवाड़ा मन रही है,पेड़ लगाने के साथ ही उसकी देखभाल की जिम्मेवारी लेने का आह्वान कर रही है, इसी बीच डिब्रूगढ़ जिला के खोवांग खंड शिक्षा अधिकारी के अंतर्गत कठालगुरी माध्यमिक विद्यालय परिसर में पेड़ की कटाई पर विवाद उठ खड़ा हो गया है।गत् 15जूलाई को प्रधानाध्यापक श्रीरंटु बरुआ ने परिसर स्थित बड़े- 
बड़े करीब 20पेडों को कटवा डाला।पता चलते ही स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई मगर प्रधानाध्यापक ने महत्व नहीं दिया।खोवांग आंचलिक वन विभाग ने कीमती लकड़ियों को जब्त करते हुए बताया कि रंटु बरुआ ने सूचित किया था कि आंधी तूफान में पेड़ गिर गए हैं,उन्हें कटवाना है।वन विभाग ने मौखिक रूप में गिर पड़े पेड़ो को कटवाने और हटाने की अनुमति दी थी।मगर रंटु बरुआ ने तो सारे पेड़ कटवा डाले।स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से शिकायत की है।शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि लिखित जवाब मांगी गई है।विद्यालय का हिस्सा भी पेड़ गिरने से ध्वस्त हो गया है।स्कूल खूलने मे एक सप्ताह बाकी है।विद्यालय में176छात्र एवं 11शिक्षक हैं।ऐसा लगता है कि रंटु बरुआ को किसी बड़े राजनीतिज्ञ की कृपा प्राप्त है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```