हर घर तिरंगा , घर घर तिरंगा के अंतर्गत नगांव में मास व मायुंम ने निकाली बाइक रैली - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हर घर तिरंगा , घर घर तिरंगा के अंतर्गत नगांव में मास व मायुंम ने निकाली बाइक रैली

पूजा माहेश्वरी

नगांव। हर घर तिरंगा , घर घर तिरंगा के अंतर्गत मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा और मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा ने वृहस्पतिवार को बाइक रैली का आयोजन श्री मारवाड़ी पंचायत भवन के सामने से किया । इस बाइक रैली का मुख्य अतिथि जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निरुपम हजारिका ने तिरंगे बैलून आसमान में उड़ा कर शुभारंभ किया । इससे पहले मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा की अध्यक्ष नितू पोद्दार ने मुख्य अतिथि श्री हजारिका का अभिनंदन किया । बाइक रैली शहर के लगभग सभी मार्गों से होते हुए पुनः श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में संपन्न हुई ।बाइ रैली में मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के अध्यक्ष ललित कोठारी , सचिव संजय गाड़ोदिया , मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा की अध्यक्ष नितू पोद्दार , सचिव करण अग्रवाल , निवर्तमान अध्यक्ष नितिन मुंदड़ा,  पूर्व अध्यक्ष संजय पोद्दार ,पूर्व अध्यक्ष कमल आलमपुरिया , पूर्व अध्यक्ष निर्मला आलमपुरिया ,समाज सेवी जगदीश प्रसाद धूत सहितों दोनों संस्थाओं के सदस्य व युवागण शामिल थे । उपरोक्त दोनों संस्थाओं के तत्वावधान में 13 ,14और 15 अगस्त को तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के साथ अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है तथा जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को प्रातः झंडारोहण श्री मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद राय तोदी करेंगे तथा इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया विशिष्ट अतिथि होंगे । इससे पहले दिन 14 अगस्त को एक शाम देशभक्ति  के नाम कार्यक्रम में मिसा सैन्य छावनी के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर आनंद कुमार  मुख्य अतिथि होंगे । 13 अगस्त को भी बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```