अधिवक्ता जी एन साहेवाला द्वारा लिखित 'इनसाइट्स इनटू एडवोकेसी' का हुआ विमोचन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अधिवक्ता जी एन साहेवाला द्वारा लिखित 'इनसाइट्स इनटू एडवोकेसी' का हुआ विमोचन

 


गुवाहाटी। वरिष्ठ अधिवक्ता जी एन साहेवाला द्वारा संकलित व लिखित इनसाइट्स इनटू एडवोकेसी नामक पुस्तक का नगर के गुवाहाटी टाउन क्लब में विमोचन हुआ। विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति माइकल ज़ोनथनखुमा और विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) धीरेश नारायण चौधरी उपस्थित थे। पुस्तक विमोचन में भाषण के दौरान दोनों माननीय न्यायाधीशों ने कहां की यह पुस्तक कानून के छात्रों और नवोदित वकीलों पर बहुत प्रभाव डालेगी।


न्यायमूर्ति माइकल ज़ोनथनखुमा ने अपने संबोधन में कहा कि आम तौर पर अधिवक्ता बहुत व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा की साहेवाला द्वारा लिखी गई इस पुस्तक में उन्होंने अपनी गहरी अंतर्दृष्टि को प्रकट किया है जो अधिवक्ताओं को लाभ पहुंचाएगा और उनका समय भी बचाएगा। उन्होंने इस किताब में लिखें अधिवक्ताओं की समाज में भूमिका, नैतिकता जैसे विभिन्न मुद्दों पर लोगों के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया रखी। 


विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) धीरेश नारायण चौधरी ने कहा किस सीखना एक निरंतर प्रक्रिया है। चाहे वह अधिवक्ता हो या न्यायमूर्ति सबको रोज कुछ नया सीखने को मिलता है। इनसाइट्स इनटू एडवोकेसी पुस्तक के बारे में उन्होंने कहा कि यह सबके लिए कुछ नया सीखने का स्त्रोत है। न्यायमूर्ति चौधरी ने अपने वक्तव्य में इस तरीके की किताबों को लॉ कोर्स में शामिल करने की बात भी सामने रखी। इस पुस्तक के लिए उन्होंने लेखक अधिवक्ता साहेवाला को बधाई दी। इस अवसर पर अधिवक्ता व पुस्तक के लेखक जी एन साहेवाला ने कहा कि मैं कभी कभार लेख लिखने बैठ जाता हूं।यह पुस्तक विशेष रुप से कानून के छात्रों के लिए लिखी है। मगर कुछ अंश सबके लिए भी लाभप्रद है। कोरोना काल में मेरे सभी लेखो को पढ़कर उन्हें एक नया रूप देकर एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित कर दिया है। ताकि हमेशा के लिए है यह लेख पुस्तिका रह जाए।इस पुस्तक मे कोर्ट में प्रैक्टिस करने के, समय का उपयोग करने के तथ्य दिए गए हैं। जो नए अधिवक्ताओं के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। पुस्तक विमोचन के अवसर पर न्यायाधीश सुमन अग्रवाल, अचिंत्य मल बुजरबरुआ, कल्याण राय सुराणा, मनीष चौधरी ,रोबिन फूकन, सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी जी अग्रवाल, बी डी अग्रवाल, सी आर शर्मा,हितेश कुमार शर्मा के अलावा कई वरिष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```