लायंस इंटरनेशनल जिला 322-जी ने आयोजित कि महिला संगोष्ठी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस इंटरनेशनल जिला 322-जी ने आयोजित कि महिला संगोष्ठी

 


गुवाहाटी।  छत्रीबाडी लोहिया लायंस गुवाहाटी ऑडिटोरियम में लायंस ज़िले 322 जी ने "सामुदायिक आवश्यकताओं को पूरा करने में शहरी महिलाओं की भूमिका तथा दायित्व" पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी के आरम्भ में कार्यक्रम संयोजिका नीरू काबरा ने स्वागत भाषण दिया और लायसं जिले के जिलापाल बलराम सिंह राठौर ने औपचारिक उदघाटन किया।इस अवसर पर लायंस जिले के कई भूतपूर्व जिलापाल भी दीप प्रज्वलित कार्यक्रम मे उपस्थित थे। लायंस ज़िले की भूतपूर्व जिलापाल मंदिरा चंदा ने संगोष्ठी के वक्ताओं, डॉक्टर अमरज्योति कश्यप, बनस्मिता गोगोई, तिस्ता गुप्ता तथा डॉक्टर बनजीत चांगकाकोती का परिचय दिया। वक्ताओं ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, आर्थिक प्रबंधन, स्वास्थ्य प्रबंधन तथा सामाजिक उदम्मिता जैसे विषयों में महिलाओं की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी और प्रतिभागियों का ज्ञान वर्धन किया।सभी वक्ताओं ने एक तरफ़ा भाषण की शैली ना अपनाते हुए, वातावरण को परस्पर सवान्दत्मक बनाए रखा। संगोष्ठी में संचालन का दायित्व वंदना हेडा और प्रेरणा अग्रवाल ने निभाया। संगोष्ठी के आयोजन में वरिष्ठ लायन आनंद अयर का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम का समापन प्रीती अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```