गुवाहाटी। देव एकादशी के उपलक्ष्य मे विश्व हिंदू परिषद द्वारा मालीगांव गौशाला में गो पूजन व गो ग्रास खिलाकर गौमाता की आरती कर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न किया। कार्यक्रम में कामाख्या जूना अखाड़ा के पूज्य संत गोविंद गिरी महाराज जी, विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा केंद्रीय मंत्री एवं पालक गुवाहाटी क्षेत्र उमेश चंद्र पोरवाल, विहिप प्रांत कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नटवरलाल अग्रवाल, कांता अग्रवाल, प्रान्त गोरक्षा प्रमुख सुरेन्द्र गोयल, गोलोक परिवार के गो प्रेमी विनोद अग्रवाल, करिश्मा दास अधिवक्ता हाइकोर्ट, विहिप गुवाहाटी महानगर संपादक चंदन राभा , मालीगाँव प्रखंड अध्यक्ष अमल चंद्र देव एवं मंत्री उत्पल दा, गौशाला व्यवस्थापक प्रमोद शर्मा सहित गोप्रेमी कार्यकर्ताओं ने गो पूजन कर गो ग्रास खिलाया। श्री पोरवाल ने गो महत्त्व विषय पर प्रकाश डाला। चन्दन राभा ने सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें