बरपेटा रोड़ मारवाड़ी समाज होली मिलन समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बरपेटा रोड़ मारवाड़ी समाज होली मिलन समारोह संपन्न

 



बरपेटा रोड। बरपेटा रोड मारवाड़ी समाज द्वारा होली मिलन समारोह स्थानीय श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम विधिवत उद्घाटन राधा किशन चौधरी, रेवतमल बेंगानी, नागरमल शर्मा, भीकमचंद डागा, विजय कुमार जैन, शिवरतन राठी द्वारा सर्वप्रथम श्री गणेशजी महाराज को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

तदुपरांत असम के सुप्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक श्री बद्री व्यास, पोम्पी पल्लवी एंव उनकी टीम को राजस्थानी परम्परा अनुसार दुपट्टा से सम्मान किया गया। इस समारोह में होली गोठ का भी आयोजन किया गया जिसका समाज के सभी वर्गों के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन का खूब आनंद लिया। वहां पर उपस्थित सभी छोटों ने बड़ों के पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं प्रदान की। इस दौरान बद्री व्यास व पम्पी पल्लवी ने अपने राजस्थानी लोक गीतों से एंव उनके साथ आए आमंत्रित नृत्यांगनाओं ने अपने मनोरंजक नृत्य के माध्यम से कार्यकर्म में उपस्थित सभी वर्ग के पुरुष महिलाओं एंव बच्चों द्वारा खूब झूम झूम कर नाचने पर मजबूर कर दिया। श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी का प्रांगण समाज के पुरुष, महिलाओं एंव बच्चों से खचाखच भरा था। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों का होली मिलन समारोह समिति द्वारा राजस्थानी दुपट्टा से सम्मान किया गया। कार्यकर्म का संचालन भैरू शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष कैलाश सराफ, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बेंगानी, सचिव मुरलीधर अग्रवाल, सहसचिव बिनीत हरलालका, कोषाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, एंव कमिटी के सदस्य अंजनी जाजोदिया , राहुल अग्रवाल, संजय घिड़िया, अनिल जैना, संजय बजाज, एंव समाज के सभी लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। वर्षों उपरांत इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा होली मिलन समारोह का सुंदर आयोजन हेतु बरपेटा रोड वासियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की।









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```