चक्रवात ‘मोका’ का दिखेगा असर, असम सहित 12 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी की चेतावनी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चक्रवात ‘मोका’ का दिखेगा असर, असम सहित 12 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी की चेतावनी

 


चक्रवात उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को पार करने और सितवे (म्यांमार) के करीब एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। 14 मई को 150-160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवा की गति 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। चक्रवात से 14 मई को त्रिपुरा और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी 14-16 मई के दौरान छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।


केरल ,कर्नाटक, तमिलनाडु, निकोबार दीप समूह में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया गया है।आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही असम, मेघालय, मणिपु, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें