डिब्रूगढ के श्री श्याम धाम का प्रथम वार्षिक उत्सव आज 15 मई को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ के श्री श्याम धाम का प्रथम वार्षिक उत्सव आज 15 मई को


यज्ञ का आयोजन, श्यामभक्त रितेश शर्मा बहाएंगे भजनों की गंगा


डिब्रूगढ। डिब्रूगढ के शांतिपाडा रेलगेट के पास स्थित "श्री श्यामधाम " का प्रथम वार्षिक उत्सव आज 15 मई, सोमवार को अनेक कार्यक्रमों के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे से संध्या 4 बजे तक यज्ञ होगा, दिन भर पूजा अर्चना और "भजन संध्या"का आयोजन किया जा रहा है, जो संध्या 6:31 बजे से आरंभ होगी, इस भजन संध्या में श्री श्याम जगत में डिब्रूगढ़ की सर्वप्रथम संस्था "श्री श्याम सेवा समिति" के सदस्य गण एवं बाबा श्याम के लाडले रितेश शर्मा, श्री श्याम कल्पवृक्ष, पानीतोला से पधारेंगे एवं बाबा को अपनी हाजिरी लगाएंगे।आयोजकों द्वारा सभी श्याम भक्तों से उक्त सभी कार्यक्रमों में पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```