कौन कर रहा नए संसद के उद्घाटन में खलल डालने की तैयारी? दिल्ली पुलिस को बढ़ानी पड़ी संसद भवन की सुरक्षा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कौन कर रहा नए संसद के उद्घाटन में खलल डालने की तैयारी? दिल्ली पुलिस को बढ़ानी पड़ी संसद भवन की सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने नए संसद भवन के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है। 28 मई को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को मजबूत किया है। रिपोर्ट के अनुसार नए संसद भवन के आसपास 70 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने कहा कि कल के कार्यक्रम को देखते हुए कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कल नए संसद भवन का उद्घाटन किया जाना है। इसे देखते हुए नए संसद भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। हम कल के कार्यक्रम के लिए और पुलिसकर्मियों को लगा सकते हैं। दिल्ली पुलिस को यह इनपुट मिला है कि कुछ अराजक तत्व दीवारों पर एंटी नेशनल या एंटी पीएम स्लोगन लिख सकते हैं जिसकी वजह से यह कदम उठाया गया है। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस ने नए संसद भवन के आसपास पुलिस की भारी तैनाती की है। यह तैनाती 24 घंटे जारी रहेगी।

दिल्ली के नए संसद भवन के आस पास लगाई गई सुरक्षा का जायजा असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस द्वारा मॉनीटर किया जा रहा है। साथी ही सीसीटीवी सर्विलांस से भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर भी सील कर दिए थे ताकि किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न हो सके और विरोध करने वालों का जमावड़ा न हो सके। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि खाप पंचायत ने महिला पहलवानों का सपोर्ट करने के लिए महिला पंचायत का ऐलान किया है। ऐलान किया गया है कि 28 मई को नए संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस ने इस पंचायत के आयोजन को अभी तक मंजूरी नहीं दी है। प्रदर्शनकारियों को खाप पंचायत बुलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि पीएम मोदी 28 मई को ही नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस उद्घाटन समारोह का एक हाईलाइट यह है कि पुराने सेंगोल को नए संस भवन में लोकसभा अध्यक्ष की सीट के पास स्थापित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```