जानिए देश के किन शहरों से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जानिए देश के किन शहरों से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन

 


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रामभक्तों में उत्साह है। श्रद्धालुओं को रामनगरी तक पहुंचने में आसानी हो। इसलिए रेलवे ने देश भर से अयोध्‍या के लिए 40 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 26 जनवरी से 21 फरवरी तक चलेंगी। भोपाल से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन 5 फरवरी की रात 10:25 बजे रवाना होगी और 6 फरवरी की शाम 5:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन में 1584 पैसेंजर यात्रा कर सकेंगे।


देश भर के इन स्टेशनों से चलेंगी ट्रेनें


—जोधपुर और जयपुर से अयोध्या के लिए 28 जनवरी को ट्रेन चल सकती है। पैसेंजर कैपेसिटी 1500-1500 होगी।


—उदयपुर सिटी और कोटा से 27 जनवरी को ट्रेन। यात्री कैपेसिटी 2000-2000।


—सहारनपुर से 27 जनवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 2000। 


—26 जनवरी को देहरादून से 2000 पैसेंजर कैपेसिटी और आगरा कैंट से 500 यात्री कैपेसिटी की ट्रेन।


—अमृतसर, उना हिमाचल, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 30 जनवरी को ट्रेन। यात्री कैपेसिटी 1500 से 1000।


—दिल्ली और हिसार से 31 जनवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 2000-2000।


—कैथल से 2 फरवरी को ट्रेन। यात्री कैपेसिटी 2000।


—टाटा नगर और भागलपुर से 3 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 2000-2000।


—इंदौर और रायपुर से 5 फरवरी को ट्रेन। यात्री कैपेसिटी 2500 से 2000।


—भोपाल और जबलपुर से 6 फरवरी को ट्रेन। यात्री कैपेसिटी 2500-2500।


—भुवनेश्वर और संबलपुर से 11 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1500-1500।


—हावड़ा और तिनसुकिया से 12 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1500-1500।


—राजकोट, अहमदाबाद और सूरत से 13 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1500-1500।


—मुंबई सेंट्रल और नागपुर से 14 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 2000-2000।


—पुणे और नांदेड़ से 16 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1500 से 2000।


—अगरतला से 17 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1000।


—बेंगलुरू और हुबली से 18 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1500 से 2000।


—विशाखापट्‌टनम और सिकंदराबाद से 19 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1000 से 2000।


—नगरकोई, रामेश्वरम और चेन्नई से 21 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1000 से 1500।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```