गुवाहाटी। श्री बालाजी भक्त मंडल गुवाहाटी का दो दिवसीय षोडश वार्षिक महोत्सव फैंसी बाजार स्थित सांगानेरिया धर्मशाला में सालासर धाम के पुजारी श्री राम पुजारी के सानिध्य में संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में गौ सेवक महाराज कैलाश नाथ जी ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक गुलाब नाथ जी के भजनों पर सभी भक्ति भाव विभोर होकर झूम उठे।भक्तो की भीड से खचाखच भरा सांगानेरिया धर्मशाला के हाल में बार-बार बालाजी महाराज के जयकारे लगा रहे थे। आज दुसरे दिन बालाजी श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना, आरती के पश्चात भजनों की श्रृंखला प्रारंभ की गई। इस अवसर पर हनुमान जी की अलोकी झांकी को फूलों से सजाया गया एवं श्रद्धालुओं ने अष्ट प्रहर व्यापी अखंड ज्योत कादर्शनकिया।श्री बालाजी भक्त मंडल के सदस्यों ने हनुमान चालीसा पाठ कर भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की। इस श्रृंखला में कई भजन गायको ने अपने भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजित महाप्रसाद का असंख्य लोगों में लाभ उठाया।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें