राजस्थान के सीएम ने गहलोत सरकार की इस योजना को किया बंद, लापरवाही पर कर्माचारी भी हुए सस्पेंड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राजस्थान के सीएम ने गहलोत सरकार की इस योजना को किया बंद, लापरवाही पर कर्माचारी भी हुए सस्पेंड

 


राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शपथ ग्रहण करने के बाद से लगातार एक्टिव मोड में है। पहले तो उन्होंने लापरवाही बरतने पर एसएमएस हॉस्पिटल के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। वहीं अब मुख्यमंत्री ने गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को भी बंद कर दिया है। जिससे राजस्थान के करीब 10 हजार युवा बेरोजगार हो चुके हैं।


इस योजना में युवाओं को मिलते थे हर महीने 10 हजार

योजना में युवा मित्रों का काम आम जनता तक सरकार और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी फैलाना था। जिसके बदले उन्हें हर महीने 10 हजार रुपए दिए जाते थे। यह योजना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2021 में शुरू की थी। पुरानी गहलोत सरकार ने इस योजना को इसलिए शुरू किया था ताकि युवाओं का एक ग्रुप तैयार हो जो सरकारी योजनाओं के मूल विचार को लोगों तक पहुंच सके और जिससे फायदा पाकर लोगों की मूल ज़रूरतें पूरी हो।


योजना बंद के बाद गहलोत ने दिया बड़ा बयान

इस इंटर्नशिप के लिए करीब 50 हजार लोगों ने अपना नामांकन किया था जिसके बाद करीब 10 हजार लोगों को इसका फायदा मिला था। अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस कार्यक्रम को बंद करके कोई अच्छा काम नहीं किया गया है। इस स्कीम के जरिए युवा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक्ष कर रहे थे। यदि सरकार को राजीव गांधी के नाम से ही परेशानी थी तो वह इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी भी कर सकती थी।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासी जानते हैं कि भाजपा सरकार ने पहले अस्थाई तौर पर पंचायत सदस्यों को लगाया था। जिसे हमारी सरकार ने वेतन बढ़ाया था। इसी सोच के साथ हमने युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया था ऐसे में सरकार का दायित्व होना चाहिए था कि वह इसे जारी रखें। बता दें कि दिन में सीएम भजनलाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राज्य में कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद नहीं होंगी। लेकिन शाम को राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को बदं करने के आदेश दे दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```